scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को को जान से मारन से मिली धमकी:मीडिया प्रभारी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को को जान से मारन से मिली धमकी:मीडिया प्रभारी

Text Size:

वाराणसी (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मीडिया प्रभारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि ज्योतिर्मठ के सरकारी नंबर पर एक अप्रैल को एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा कई आपत्तिजनक संदेश भेजे गये थे।

उन्होंने बताया कि नंबर ‘ब्लॉक’ कर दिये जाने के बाद छह अप्रैल को ‘वॉइसमेल’ के जरिए दो धमकी भरे ध्वनि संदेश मिले।

उन्होंने कहा कि इन संदेशों में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शकराचार्य को जान से मारने की बात कही गयी है।

पांडे ने कहा कि शंकराचार्य वर्तमान में ‘गौ माता राष्ट्र माता’ अभियान चला रहे हैं और गोरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और ‘राम गौ धाम’ के निर्माण का आह्वान करने के लिए तीन मई से उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दौरा करने वाले हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व अभियान के मद्देनजर लगातार धमकियां दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि कानूनी सलाहकारों के परामर्श के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस को औपचारिक आवेदन सहित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

इस मामले पर टिप्पणी के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से संपर्क नहीं हो सका।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments