scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशहिमाचल के बिलासपुर में संदिग्ध 'पाकिस्तानी गुब्बारा' मिला

हिमाचल के बिलासपुर में संदिग्ध ‘पाकिस्तानी गुब्बारा’ मिला

Text Size:

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 11 अप्रैल (भाषा) बिलासपुर में एक गांव के पास शनिवार को खेतों में ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा हुआ एक संदिग्ध ‘हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा’ देखा गया। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि झंडूटा उपमंडल की बलोह ग्राम पंचायत के अंतर्गत खेतों में काम कर रहे लोगों ने शनिवार सुबह एक संदिग्ध गुब्बारा देखा।

उन्होंने तुरंत तलाई थाने में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।

एक अन्य स्थानीय निवासी राजेश गौतम ने बताया कि संदिग्ध वस्तु एक हवाई जहाज के आकार के गुब्बारे जैसी थी, जिस पर ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ शब्द स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की जांच करने का आग्रह किया।

हिमाचल प्रदेश में इस तरह का गुब्बारा पहली बार नहीं दिखा है। ऊना और बिलासपुर जिलों में भी समय-समय पर ऐसे गुब्बारे नजर आ जाते हैं।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments