scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशसुधीर मिश्रा की 'अफ़वाह' पांच मई को होगी रिलीज

सुधीर मिश्रा की ‘अफ़वाह’ पांच मई को होगी रिलीज

Text Size:

(फोटो के साथ)

मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) फिल्मकार सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म ‘अफ़वाह’ पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

‘अफ़वाह’ एक बेहद विचित्र विषय पर बनी रोमांचक फिल्म है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा की प्रोडक्शन कंपनी बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले किया गया है।

बनारस मीडियावर्क्स ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘ यदि आप भागते हो, तो यह आपका पीछा करेगी। यदि आप छिपते हो, तो यह आपको ढूंढ लेगी। ‘अफ़वाह’ आपका पीछा करना कभी नहीं छोड़ेगी। फिल्म पांच मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’’

फिल्म में शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमित व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्माण ध्रुब कुमार दुबे और सागर शिरगांवकर ने किया है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments