scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशसंसदीय बोर्ड के पुनर्गठन पर सुब्रमणियन स्वामी ने भाजपा पर कसा तंज

संसदीय बोर्ड के पुनर्गठन पर सुब्रमणियन स्वामी ने भाजपा पर कसा तंज

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अपने संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन किए जाने के एक दिन बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमणियन स्वामी ने पदाधिकारियों के पदों को भरे जाने में संगठनात्मक चुनावों के ‘‘अभाव’’ को लेकर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर तंज कसा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी से विभिन्न पदों पर नेताओं को मनोनीत किया जाता है।

स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जनता पार्टी के शुरुआती दिनों और तत्कालीन भाजपा में पार्टी और संसदीय पार्टी में पदाधिकारियों के पदों को भरे जाने के लिए चुनाव होते थे। पार्टी संविधान के हिसाब से यह आवश्यक था। आज भाजपा में कोई चुनाव नहीं होता। हर पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी से नेताओं को मनोनीत किया जाता है।’’

हालांकि भाजपा सूत्रों ने दावा कि पार्टी में यह परंपरा रही है कि पार्टी अध्यक्ष विभिन्न पदों पर नेताओं को मनोनीत करते हैं और फिर उस फैसले पर राष्ट्रीय कार्यसमिति या अन्य उपयुक्त इकाई मुहर लगाती है।

पिछले कुछ सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कई मुद्दों पर आलोचना करने वाले स्वामी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments