scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपंजाब में विश्वविद्यालय परिसर में छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

पंजाब में विश्वविद्यालय परिसर में छात्र की चाकू घोंपकर हत्या

Text Size:

पटियाला (पंजाब), 27 फरवरी (भाषा) पटियाला में सोमवार को एक झगड़े के दौरान पंजाबी यूनिवर्सिटी के परिसर में एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वरुण शर्मा ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान जिले के नभा के पास स्थित संगतपुर गांव के छठे सेमेस्टर के छात्र नवजोत सिंह (20) के रूप में हुई है। वह कम्प्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग का छात्र था।

शर्मा ने बताया कि परिसर में बाहर के कई लोग मौजूद थे जिनके बीच झड़प हुई।

पुलिस ने बताया कि शर्मा को एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

एसएसपी ने कहा, ‘‘उन्होंने छात्र को राजेंद्र अस्पताल में भेजा क्योंकि उसका काफी खून बह चुका था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।’’

शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज दी है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments