scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशस्टालिन ने रानीपेट जिला मुख्यालय परिसर का किया उद्घाटन

स्टालिन ने रानीपेट जिला मुख्यालय परिसर का किया उद्घाटन

Text Size:

रानीपेट (तमिलनाडु), 30 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को यहां नये जिला मुख्यालय परिसर का उद्घाटन किया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को करीब 260 करोड़ रूपये की कल्याण सहायता प्रदान की।

यहां एक सरकारी विद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्टालिन ने 13.40 एकड़ क्षेत्रफल में 118.40 करोड़ रूपये की लागत से बने रानीपेट जिला मुख्यालय कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने 24 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जो 150.58 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से तैयार हुई हैं। उनमें नया जिला मुख्यालय, कई तालुक कार्यालय, एक कॉलेज में 30 नयी कक्षाओं के लिए अतिरिक्त भवन एवं एक गांव में बांध शामिल हैं।

स्टालिन ने लाभार्थियों को सरकारी विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत कल्याण सहायता प्रदान की। कुल 71,103 लाभार्थियों को 267.10 करोड़ रूपये की सहायता मिली। इन सहायता योजनाओं में 14,507 लाभार्थियों को आवास पट्टे जारी करना तथा अन्य को बैंक ऋण शामिल हैं।

वर्ष 2019 में उत्तरी तमिलनाडु में वेल्लूर जिले को विभाजित कर रानीपेट और तिरुपत्तूर जिले बनाये गये थे।

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments