बोकारो (झारखंड), 10 सितंबर (भाषा) बोकारो स्टील प्लांट (बीएसपी) कॉलोनी में रविवार को एक आवासीय भवन की सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भवन में फंसे करीब 21 लोगों को बोकारो स्टील प्लांट के अग्निशमन एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
इस भवन में रहने वाली चैताली आचार्य ने बताया कि यह इमारत जर्जर स्थिति में है।
सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट आर एस बैस ने कहा कि इस आवासीय भवन में फंसे 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि टैंक से पानी रिसने के कारण यह भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
भाषा
राजकुमार पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.