scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशझारखंड के चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, जांच जारी

झारखंड के चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, जांच जारी

Text Size:

चतरा, 18 मार्च (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में 31 वर्षीय शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सिमरिया पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाली शिला चौकी पर हुई। मृतक की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रहलाद कुमार सिंह के रूप में हुई है।

शिला चौकी के प्रभारी हरिश्चंद्र तिरवर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘मंगलवार रात करीब आठ बजे जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह शिला चौकी पर तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकों की एक टीम पोस्टमार्टम करेगी।’

उन्होंने कहा, “आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जवान के परिवार वाले आ चुके हैं। परिवार ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था और आत्महत्या करने से पहले उनकी उससे सामान्य बातचीत हुई थी।”

पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments