scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशगोलीबारी मामले में वांछित सोनू दरियापुर गिरोह का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार: पुलिस

गोलीबारी मामले में वांछित सोनू दरियापुर गिरोह का सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार: पुलिस

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में वांछित सोनू दरियापुर गिरोह से जुड़े 22 वर्षीय एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान आर्यन के रूप में हुई है और वह सुल्तानपुरी में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में 19 मार्च से गिरफ्तारी से बच रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान आर्यन ने सुल्तानपुरी गोलीबारी मामले में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया, जहां उसने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर गोली चलाई थी।’ उन्होंने बताया कि इस मामले में उसके साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वह फरार था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 30 मार्च को नरेला-अलीपुर रोड पर जीत फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments