scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, खरगे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, खरगे और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस नेताओं ने शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि ओर पुष्प अर्पित किए।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं हमारी प्रेरणास्रोत श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका समर्पण तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव हमारी राष्ट्रीय चेतना में जीवंत रहेगा।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उनका साहस हमारी प्रेरणा है, उनका बलिदान हमारी अमिट स्मृति।’’

इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वह जनवरी, 1966 से मार्च, 1977 और फिर जनवरी, 1980 से अक्टूबर 1984 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।

भाषा हक रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments