scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशसोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है, अब भी निगरानी में हैं: अस्पताल

सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है, अब भी निगरानी में हैं: अस्पताल

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि वह अब भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सर गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि गांधी को 24 मार्च की रात को भर्ती कराया गया था। संक्रमण के उपचार के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं और उन पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं जो उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और उनकी हालत स्थिर है।

सोनिया गांधी (79) को बुखार होने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने पहले कहा था कि मौसम बदलने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments