scorecardresearch
Tuesday, 8 September, 2026
होमदेशजम्मू में 'खौफ गैंग' के छह सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और धारदार हथियार जब्त

जम्मू में ‘खौफ गैंग’ के छह सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और धारदार हथियार जब्त

Text Size:

जम्मू, सात सितंबर (भाषा) जम्मू में सोमवार को एक कुख्यात अपराध गिरोह से जुड़े छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और पांच धारदार हथियार बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अन्ना सिन्हा ने बताया कि ‘खौफ गैंग’ से जुड़े बताए जा रहे आरोपियों ने जम्मू के बाहरी इलाके अरनिया में तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पिस्तौल और ‘टोका’ (बड़ा चाकू) प्रदर्शित किए और कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए, अरनिया पुलिस थाने के कर्मचारियों ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गयी।

एसपी ने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर, घटना के 72 घंटों के भीतर पूछताछ के लिए सभी छह आरोपियों को पकड़ा गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments