scorecardresearch
Friday, 6 November, 2026
होमदेशतेलंगाना के एमएलसी से ‘डीपफेक’ वीडियो की मदद से वसूली की ‘साजिश’, छह आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना के एमएलसी से ‘डीपफेक’ वीडियो की मदद से वसूली की ‘साजिश’, छह आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

हैदराबाद, छह नवंबर (भाषा) तेलंगाना के विधान पार्षद (एमएलसी) को सोशल मीडिया पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और डीपफेक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कथित साजिश में संलिप्त छह लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस की एक विशेष टीम ने जबरन वसूली के एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपियों ने मिर्जा रहमत बेग से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी और सोशल मीडिया पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और डीपफेक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा जब वे 4.7 लाख रुपये नकद वसूलने की प्रक्रिया में थे।

उसने बताया कि आरोपियों ने, अन्य फरार आरोपियों के साथ मिलकर, कथित तौर पर एमएलसी को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने मांगी गई रकम नहीं दी, तो उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा यहां तक कि जान को खतरा होने जैसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

इस साल अगस्त में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने अपने विधान पार्षद मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उन्हें तेलंगाना विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपने का निर्देश दिया था।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments