scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशपीडब्ल्यूडी सचिवों का बार-बार तबादला किये जाने संबंधी सिसोदिया का आरोप झूठा: उपराज्यपाल सचिवालय

पीडब्ल्यूडी सचिवों का बार-बार तबादला किये जाने संबंधी सिसोदिया का आरोप झूठा: उपराज्यपाल सचिवालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इन आरोपों को सोमवार को ‘‘झूठा और गुमराह करने वाला’’ बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सचिवों का बार-बार तबादला किये जाने से परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

सचिवालय ने यह भी दावा किया कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के कार्यभार संभालने के बाद से विभाग के एक भी सचिव का तबादला नहीं किया गया है।

सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया था कि पीडब्ल्यूडी का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों का बार-बार तबादला किये जाने से दिल्ली सरकार की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं, जिनमें जी20 सम्मेलन की तैयारियों से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में यह भी दावा किया था कि सितंबर 2020 से पीडब्ल्यूडी को पांच नये सचिव मिले हैं।

हालांकि, उपराज्यपाल सचिवालय ने कहा, ‘‘दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सचिवों के तबादले के बारे में सिसोदिया का आरोप गुमराह करने वाला है और यह प्रक्रिया एवं जमीनी हकीकत से उनके अनभिज्ञ रहने को प्रदर्शित करता है।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments