scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशसिक्किम के विधानसभाध्यक्ष एल बी दास ने इस्तीफा दिया

सिक्किम के विधानसभाध्यक्ष एल बी दास ने इस्तीफा दिया

Text Size:

गंगटोक, 18 अगस्त (भाषा) सिक्किम के विधानसभा अध्यक्ष एल बी दास ने इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वेस्ट पेंडम के विधायक दास ने 16 अगस्त को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दास के इस्तीफे की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के सूत्रों ने कहा कि उन्हें प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल में दास को इसमें शामिल किए जाने की संभावना है। राजभवन के मुताबिक 22 अगस्त को नए विधासभाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments