scorecardresearch
Thursday, 15 October, 2026
होमदेशसिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव 28 अक्टूबर से शुरू होगा

सिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव 28 अक्टूबर से शुरू होगा

Text Size:

गंगटोक, 15 अक्टूबर (भाषा) सिक्किम कला एवं साहित्य महोत्सव (एसएएलएफ) 28 से 30 अक्टूबर तक गंगटोक में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के लेखक, कवि और विचारक हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही ‘इंडियन ओशन’ और ‘नीरज आर्याज कबीर कैफे’ के संगीत कार्यक्रम भी होंगे।

सिक्किम सरकार के छात्र कल्याण बोर्ड (एसडब्ल्यूबी) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, तीन दिवसीय यह महोत्सव ‘द रिज पार्क’ में आयोजित किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, महोत्सव के दौरान साहित्यिक चर्चाएं, कविता पाठ, संगीत कार्यक्रम और सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा।

विधायक आदित्य गोले ने कहा कि यह महोत्सव उन आवाजों और कहानियों का उत्सव मनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जो हिमालय को भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती हैं।

एसडब्ल्यूबी के अध्यक्ष सोनम छोपेल शेरपा ने कहा कि यह महोत्सव युवाओं को विविध साहित्यिक परंपराओं से जुड़ने और अपनी भाषाओं, अनुभवों तथा कहानियों को व्यापक सांस्कृतिक विमर्श का हिस्सा समझने का अवसर प्रदान करेगा।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments