scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशशिवकुमार बीमार मंत्री सुधाकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने केआईएमएस अस्पताल पहुंचे

शिवकुमार बीमार मंत्री सुधाकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने केआईएमएस अस्पताल पहुंचे

Text Size:

बेंगलुरु, 26 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार फेफड़ों के संक्रमण के इलाज के लिए कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (केआईएमएस) में भर्ती योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने रविवार को अस्पताल पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि शिवकुमार ने सुधाकर के परिजनों और चिकित्सकों से मुलाकात की और उनकी हालत के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान कांग्रेस विधायक टी रघुमूर्ति भी उपस्थित थे।

अस्पताल ने शनिवार को कहा था कि सुधाकर फिलहाल जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी हालत स्थिर है। इसने कहा कि अगर उनके फेफड़ों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार नहीं होता है, तो फेफड़े के प्रतिरोपण पर विचार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सुधाकर को देखने के लिये अस्पताल पहुंचे थे और उनके परिवार के सदस्यों व चिकित्सकों के साथ मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की थी।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments