scorecardresearch
Friday, 23 October, 2026
होमदेशजरांगे के ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच की मांग, शिवसेना नेताओं ने फडणवीस से मुलाकात की

जरांगे के ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच की मांग, शिवसेना नेताओं ने फडणवीस से मुलाकात की

Text Size:

मुंबई, 22 अक्टूबर (भाषा) शिवसेना के नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की ओर से जारी एक ऑडियो क्लिप की विस्तृत फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की।

ऑडियो क्लिप में जारांगे ने आरोप लगाया है कि सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिये उन्हें 500 करोड़ रुपये देने की बात कही गई है।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भाजपा के कुछ ऐसे नेताओं से भी सवाल किए, जिनके नाम ऑडियो में सामने आए हैं।

जालना में एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए जारांगे ने एक साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें ‘चुप कराने’ और आरक्षण आंदोलन को कुचलने के लिए शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिये 500 करोड़ रुपये देने की बात कही गई।

कथित बातचीत में एक व्यक्ति दावा करता सुनाई देता है कि सांसद श्रीकांत शिंदे के माध्यम से जरांगे तक 500 करोड़ रुपये पहले ही पहुंचाए जा चुके हैं। रिकॉर्डिंग के एक अन्य हिस्से में विधानसभा चुनाव में जरांगे के प्रभाव से पार्टी को होने वाले संभावित लाभ पर चर्चा होती सुनाई देती है।

भाषा

शुभम पारुल

पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments