scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशफारूक अब्दुल्ला की हत्या के प्रयास पर शरद पवार ने कहा: गहरी चिंता का विषय

फारूक अब्दुल्ला की हत्या के प्रयास पर शरद पवार ने कहा: गहरी चिंता का विषय

Text Size:

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हत्या के प्रयास को बृहस्पतिवार को “गहरी चिंता का विषय” करार दिया।

पवार ने ‘एक्स’ पर पर लिखा, ‘‘वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की मौजूदगी में एक शादी समारोह में हुई गोलीबारी की घटना गहरे चिंता का विषय है। सौभाग्य से, किसी को कोई चोट नहीं आई, जो बड़ी राहत की बात है।”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, ऐसी घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। यह जानकर राहत मिलती है कि सभी गणमान्य व्यक्ति सुरक्षित हैं। उनकी स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर सुरक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनायें।’’

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता अब्दुल्ला (88) को बुधवार रात जम्मू के बाहरी इलाके, ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में एक विवाह समारोह हॉल से निकलते समय नज़दीकी दूरी से निशाना बनाने की कोशिश की गयी।

भाषा रंजन सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments