scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशशाहरुख खान ने भारत की जी20 की सफल अध्यक्षता पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

शाहरुख खान ने भारत की जी20 की सफल अध्यक्षता पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 10 सितंबर (भाषा) अभिनेता शाहरुख खान ने भारत की जी20 अध्यक्षता की सफलता के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि इसने हर भारतीय के दिल को गर्व और सम्मान से भर दिया है।

जी20 शिखर सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। उभरती और विकसित अर्थव्यवस्थाओं के समूह ने सर्वसम्मति से ‘नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपनाया और अफ्रीकी संघ को जी20 समूह के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया।

शाहरुख ने जी20 के विषय- ‘वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एकजुट होकर समृद्ध होगा।

शाहरुख खान ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ जी20 की सफल अध्यक्षता और विश्व के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न देशों के बीच एकता पर जोर देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई। इसने हर भारतीय के दिल को गर्व और सम्मान की भावना से भर दिया है। महोदय, आपके नेतृत्व में हम अलग-थलग रहकर नहीं, बल्कि एकजुट होकर समृद्ध होंगे। एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य। ’’

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ सात सितंबर को रिलीज हुई थी और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म तीन दिन में ही दुनियाभर के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर 384.69 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

भाषा रवि कांत संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments