scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशराजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, अनेक जगह लू की चेतावनी

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, अनेक जगह लू की चेतावनी

Text Size:

जयपुर, 24 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में गंगानगर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार सुबह बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में कुछ जगहों पर ऊष्ण लहर और ऊष्ण रात्रि दर्ज़ होने के साथ ही मौसम शुष्क रहा। राज्य के अधिकतर भागों में इस समय अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री है जो इस मौसम के औसत तापमान के आसपास है।

इसके अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने तथा आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू (हीटवेव) चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसी तरह आगामी दिनों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना भी है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments