झांसी (उप्र), 30 मार्च (भाषा) झांसी जिले में सोमवार सुबह कई वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण कम से कम 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे कानपुर रोड पर बड़ागांव थाना क्षेत्र में जब झांसी से कानपुर जा रही रोडवेज बस बचावली के पास सामने से लेन तोड़कर आए एक ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मारुति कार भी बस से जा टकराई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि इस हादसे में रोडवेज बस की परिचालक रिचा साहू और कार सवार तीन लोग सहित 13 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
भाषा सं आनन्द
खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.