scorecardresearch
Friday, 13 November, 2026
होमदेशहैदराबाद के पास सड़क दुर्घटना में सेना के सात जवान घायल

हैदराबाद के पास सड़क दुर्घटना में सेना के सात जवान घायल

Text Size:

हैदराबाद, 13 नवंबर (भाषा) हैदराबाद के निकट चेवेल्ला में शुक्रवार को वाहन चलाने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान सेना का एक वाहन पलट जाने से सात जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन में सवार 13 जवानों में से सात को चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों का यहां गोलकोंडा स्थित एक सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी के अनुसार, वाहन को एक प्रशिक्षु चालक चला रहा था और डिवाइडर से टकराने के बाद यह पलट गया।

यह वाहन प्रशिक्षण अभ्यास के लिए यहां मेहदीपत्तनम से रवाना हुआ था।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments