चंडीगढ़, 26 जून (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग वर्मा पंजाब के नए मुख्य सचिव होंगे। सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।
वर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे वी. के. जंजुआ का स्थान लेंगे।
वर्मा आईएएस 1993 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में गृह मामलों और न्याय विभाग के अपर प्रमुख सचिव पद पर आसीन हैं। उनके पास कानूनी एवं विधायी मामले, उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और निवेश प्रोत्साहन का भी अतिरिक्त कार्यभार है।
वर्मा एक जुलाई को पंजाब के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे।
भाषा धीरज माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.