scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगुजरात के भावनगर में स्कूली बच्चे और अन्य लोग विषाक्त भोजन करने से बीमार

गुजरात के भावनगर में स्कूली बच्चे और अन्य लोग विषाक्त भोजन करने से बीमार

Text Size:

भावनगर, दो अप्रैल (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता की दो अलग-अलग घटनाओं में स्कूली बच्चों सहित लगभग 200 लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उनमें से कई लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सरकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलेश संतारिया ने बताया कि बुधवार को स्कूल में नाश्ते के तौर पर भाजी-पाव खाने के बाद उल्टी की शिकायत पर 52 बच्चों को अस्पताल लाया गया।

उनमें से कुछ को स्वास्थ निगरानी में रखा गया और बाद में सभी को छुट्टी दे दी गई।

खाद्य विषाक्तता की बुधवार को ही सामने आई दूसरी घटना सिहोरे तहसील के खम्भा गांव की है, जहां एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वितरित ‘प्रसाद’ खाने के बाद 100 से अधिक लोगों ने उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों की शिकायत की।

अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कई लोगों को इलाज के लिए सिहोरे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments