scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशआरएसएस समाज परिवर्तन का महाआंदोलन, सौ वर्षों से जारी है यात्रा: संघ पदाधिकारी

आरएसएस समाज परिवर्तन का महाआंदोलन, सौ वर्षों से जारी है यात्रा: संघ पदाधिकारी

Text Size:

भोपाल, 12 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी ने इस संगठन को समाज परिवर्तन का ‘महाआंदोलन’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि सौ वर्षों से इसकी यात्रा निरंतर जारी है जो प्रतिदिन आगे बढ़ रही है।

आरएसएस के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ‘ओल्ड कैम्पियन’ मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोई सामान्य संस्था नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का महाआंदोलन है। संघ की सौ वर्षों की यात्रा निरंतर चल रही है और प्रतिदिन विकसित हो रही है। इस यात्रा का नित्य साधना केंद्र शाखा है।’

विस्पुते ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नियमित रूप से पहुंचाने का कार्य भी संघ कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘कोई भी देश तभी आगे बढ़ता है जब उसका समाज आगे बढ़ता है। हमें किसी संकट के कारण संगठित नहीं होना चाहिए, बल्कि संगठन हमारा स्वभाव बनना चाहिए।’

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने परिवार में संस्कार और मूल्यों की स्थापना की जोरदार वकालत की।

कार्यक्रम में मौजूद विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू समाज को यह सिखाया है कि स्वयं की और समाज की रक्षा कैसे की जाती है।’’

भाषा ब्रजेन्द्र सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments