scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशआएसएस ने कोंकण क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया, 694 शाखाएं सक्रिय

आएसएस ने कोंकण क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया, 694 शाखाएं सक्रिय

Text Size:

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने गत एक वर्ष में महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया है और मौजूदा समय में क्षेत्र में उसकी 694 शाखाएं सक्रिय हैं। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरएसएस के कोंकण प्रांत संघचालक अर्जुन चंदेकर ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संगठनात्मक कार्य में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चंदेकर ने बताया कि तटीय कोंकण क्षेत्र में 442 साप्ताहिक ‘मिलन’ और 79 मासिक ‘मिलन’ संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अकेले मुंबई महानगर क्षेत्र में 258 शाखाएं, 155 साप्ताहिक ‘मिलन’ और 24 मासिक ‘मिलन’ संचालित किए जा रहे हैं।

‘मिलन’ संघ द्वारा आयोजित समुदाय-केंद्रित या विशेष बैठकें होती हैं जिनका उद्देश्य पेशेवरों, श्रमिकों या निवासियों को आपस में जोड़ना होता है।

चंदेकर ने बताया कि जनसंपर्क प्रयासों के तहत, जनवरी और फरवरी में चलाए गए व्यापक घर-घर अभियान में 3,740 स्वयंसेवकों ने कोंकण प्रांत के 3,17,679 घरों का दौरा किया और नागरिकों के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें 386 स्थानों पर विजयदशमी समारोह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनमें हजारों लोगों के अलावा 43,500 से अधिक स्वयंसेवकों ने गणवेश में भाग लिया।

भाषा

धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments