scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन में जीवन दीप आश्रम का उद्घाटन करेंगे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन में जीवन दीप आश्रम का उद्घाटन करेंगे

Text Size:

मथुरा (उप्र), 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन में जीवन दीप आश्रम का उद्घाटन करेंगे। आश्रम के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आश्रम के प्रमुख महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद गिरि ने कहा, “मैं आरएसएस के साथ जुड़ा रहा हूं। यह मेरा परिवार है। चूंकि वह (भागवत) इस परिवार के मुखिया हैं, इसलिए मैंने उनसे इस आश्रम का उद्घाटन करने का आग्रह किया।”

उन्होंने कहा कि वृंदावन और बाहर के कई संतों के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की संभावना है। उनके अनुसार कई नेताओं के भी उद्घाटन कार्यक्रम में आने की संभावना है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को आश्रम का दौरा किया एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments