scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशउद्धव को बर्बाद कर रहे हैं राउत: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सहयोगी

उद्धव को बर्बाद कर रहे हैं राउत: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सहयोगी

Text Size:

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक सहयोगी ने सोमवार को कहा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय राउत ‘‘उद्धव ठाकरे को बर्बाद करने का अच्छा काम कर रहे हैं।’’

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले ने यह भी कहा कि शिंदे के बारे में कथित रूप से अपमानजनक और अनुचित शब्द का इस्तेमाल करने के लिए राउत के खिलाफ पुलिस मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने विधान भवन परिसर के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘संजय राउत, उद्धव ठाकरे को बर्बाद करने का अच्छा काम कर रहे हैं। उनका काम धीरे-धीरे और लगातार हमारी मदद कर रहा है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’

गोगावले ने कहा कि मीडिया से बातचीत के दौरान शिंदे के खिलाफ राउत द्वारा जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया था, उस पर नियंत्रण रखा जाना चाहिए था।

गोगावले ने कहा, ‘‘अब, हमारे समर्थकों ने रविवार को की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी है। यह उन्हें सबक सिखाएगा कि सार्वजनिक रूप से कैसे बोलना है।’’

भाषा अमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments