scorecardresearch
Wednesday, 14 October, 2026
होमदेशराष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राहुल सिंह को युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राहुल सिंह को युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल सिंह को पार्टी की युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एस. सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बुधवार को नियुक्ति पत्र जारी किया।

राहुल सिंह इससे पहले पार्टी की छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

रालोमो के एक बयान के मुताबिक, कुशवाहा ने राहुल सिंह को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनसे युवाओं और पार्टी के हित में काम करने को कहा।

कुशवाहा ने कहा, ‘‘युवा न केवल किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं, बल्कि उसमें नयी ऊर्जा का संचार भी करते हैं।’’

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments