scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशराजीव गांधी हत्या मामले के दोषी ने वकील के रूप में पंजीकरण कराया

राजीव गांधी हत्या मामले के दोषी ने वकील के रूप में पंजीकरण कराया

Text Size:

चेन्नई, 28 अप्रैल (भाषा) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों में से एक ए जी पेरारिवलन ने अपना नाम तमिलनाडु और पुडुचेरी बार एसोसिएशन में एक वकील के रूप में पंजीकृत कराया है। पेरारिवलन को इस मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी लेकिन उसे 2022 में रिहा कर दिया गया था।

पेरारिवलन (54) का वकील के तौर पर पंजीकरण 27 अप्रैल को हुआ। वह मद्रास उच्च न्यायालय में वकील के तौर पर काम करेगा और कैदियों को कानूनी सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

पेरारिवलन को सोमवार को औपचारिक रूप से बार एसोसिएशन में शामिल किया गया। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी समारोह में उपस्थित थे।

तमिलनाडु और पुडुचेरी बार काउंसिल के अध्यक्ष पी एस अमलराज और उपाध्यक्ष एस प्रभाकरण भी समारोह में शामिल हुए।

वकील सी के चंद्रशेखर ने पंजीकरण प्रस्ताव पेश किया, जबकि पंजीकरण समिति के अध्यक्ष के बालू ने शपथ दिलाई।

उच्चतम न्यायालय ने 18 मई, 2022 को अनुच्छेद 142 के तहत शक्ति का प्रयोग करते हुए पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था। उसने राजीव गांधी हत्याकांड में 31 वर्ष जेल में बिताए थे।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments