scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशरजनीकांत ने मोदी को दी बधाई, तीसरे कार्यकाल को बताया बड़ी उपलब्धि

रजनीकांत ने मोदी को दी बधाई, तीसरे कार्यकाल को बताया बड़ी उपलब्धि

Text Size:

चेन्नई, नौ जून (भाषा) सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना बड़ी उपलब्धि है और लोगों ने एक मजबूत विपक्ष सुनिश्चित किया है जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है।

दिल्ली रवाना होने से पहले अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जो एक बड़ी उपलब्धि है।

रजनीकांत नयी दिल्ली में नरेन्द्र मोदी और उनके नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

बाद में, उन्होंने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी का लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करना बड़ी उपलब्धि है, मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। लोगों ने मजबूत विपक्ष चुना है जो लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है।’’

आगामी पांच वर्षों में सरकार से उम्मीदों को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शासनकाल अच्छा होगा।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments