scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशराजस्थान: कई इलाकों में आंधी और बारिश का अनुमान

राजस्थान: कई इलाकों में आंधी और बारिश का अनुमान

Text Size:

जयपुर, 28 मार्च (भाषा) राजस्थान में शनिवार से नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च से राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे तेज आंधी-बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी-बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 से 31 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

इस बीच शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई।

इस अवधि में अधिकतम तापमान कोटा में 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments