scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशराजस्थान : राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश

राजस्थान : राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश

Text Size:

जयपुर, 23 जून (भाषा) दक्षिण पश्चिम मानसून के असर के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा और राजधानी जयपुर समेत कई क्षेत्रों में वर्षा हुई।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार सोमवार को सबसे अधिक 46.4 मिलीमीटर बारिश यहां दर्ज की गई।

सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक जयपुर में 46.4 मिलीमीटर (मिमी), झुंझुनू में 22.0 मिमी, दौसा में 13 मिमी, कोटा में 10.5 मिमी, अलवर में 4.2 मिमी, बीकानेर में 3.2 मिमी, सीकर में 3.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा भी गंगानगर, वनस्थली, दौसा में अनेक जगह बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र के अनुसार 24 जून को कोटा, भरतपुर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी या अतिभारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में एक नया मौसमी तंत्र बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से फिर भारी बारिश होगी।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments