scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशराजस्थान: पत्नी को बचाने कुएं में कूदे पति और देवर की मौत

राजस्थान: पत्नी को बचाने कुएं में कूदे पति और देवर की मौत

Text Size:

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के डीग जिले में सोमवार रात पत्नी को बचाने के लिए एक कुएं में कूदे पति और देवर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि रविन्द्र और उसकी पत्नी महिंद्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, गुस्से में महिंद्रा घर से बाहर निकली और घर के बाहर बने सूखे कुएं में कूद गई।

पुलिस ने बताया कि उसकी जान बचाने के लिए पति रविन्द्र और देवर रोहित भी कुएं में कूद गए।

सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला का इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर जहरीली गैस थी और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की मौत जहरीली गैस के धुएं से हुई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments