scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशराजस्थान: कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए

राजस्थान: कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए

Text Size:

जयपुर, छह जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने राजस्थान में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के लिए जिला समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक आदेश जारी कर सभी 33 जिलों में इस अभियान के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसके तहत खानू खां बुधवाली को जयपुर का जिला समन्वयक बनाया गया है।

कांग्रेस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पार्टी की संचालन समिति की चार दिसंबर को हुई बैठक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विस्तार करते हुए 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया गया है। दो महीने तक जारी रहने वाला यह अभियान गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चलाया जाएगा। इसी संदर्भ में पार्टी ने जिला समन्वयकों की नियुक्ति की है जो अपने संबंधित जिले में इस अभियान का काम देखेंगे।

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments