scorecardresearch
Friday, 6 November, 2026
होमदेशराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर के बड़ा बाजार में परिवार के साथ खरीदारी की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर के बड़ा बाजार में परिवार के साथ खरीदारी की

Text Size:

जयपुर, छह नवंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को धनतेरस के मौके पर जयपुर में मानसरोवर के बड़ा बाजार में परिवार के साथ दीपावली पर्व की खरीदारी की।

शर्मा व उनके परिवार ने आम दुकानदारों, रेहड़ी पटरी वालों से मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री, रंगोली, बंदनवार आदि खरीदे तथा यूपीआई से भुगतान करके डिजिटल पेमेंट और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने खरीदारी के दौरान स्थानीय लोगों, छोटे विक्रेताओं और व्यापारियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

रेहड़ी-पटरी वाले और आम लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच खरीदारी करते देखकर खुश दिखे।

इससे पहले किरण पथ स्थित बड़ा बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत किया।

भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments