scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशराजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी

Text Size:

जयपुर, 16 जुलाई (भाषा) राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है, जहां कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में अधिकतम 13 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक 24 घंटे में राज्य के मकराना, नागौर में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह चुरू के रतनगढ़ में आठ सेंटीमीटर हनुमानगढ़ के संगरिया में सात सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के बनेड़ा एवं उदयपुर के खेरवाड़ा में छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जयपुर में इस दौरान 16.8 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है और यह दौर जारी रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments