scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशदिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली कड़कने की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

दिल्ली में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दोपहर के समय सतही हवा मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शाम और रात के दौरान हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

आईएमडी ने कहा कि बारिश होने के बावजूद, दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा राखी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments