scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशत्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, दक्षिण असम के लिए रेल सेवाएं पांचवें दिन भी बाधित

त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, दक्षिण असम के लिए रेल सेवाएं पांचवें दिन भी बाधित

Text Size:

गुवाहाटी, 27 जून (भाषा) त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और दक्षिणी असम के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएं शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी निलंबित रहीं, जबकि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने प्रभावित लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड को ठीक करने में लगातार प्रगति का दावा किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने स्थिति की समीक्षा करने और प्रगति का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

बयान में कहा गया, ‘‘ पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में ‘केएम 108/6-8’ के बीच प्रभावित स्थान को ठीक करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह स्थान भारी वर्षा के कारण मिट्टी खिसकने की कई घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।’’

एनएफआर के महाप्रबंधक ने जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया और निर्देश दिया कि ट्रेन सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम श्रमशक्ति और मशीनरी तैनात की जाए।

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments