scorecardresearch
Thursday, 15 October, 2026
होमदेशराहुल गांधी देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

राहुल गांधी देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं: राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

जयपुर, 15 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में अशांति फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के बीच कुछ विदेशी ताकतें देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं।

राठौड़ ने एक बयान में आरोप लगाया कि भारत के विकास और स्थिरता को बाधित करने के लिए विदेशी धन के जरिए कुछ लोगों और समूहों को लामबंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके कुछ सहयोगियों की गतिविधियां उनकी मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को निशाने पर लेते हुए राठौड़ ने नेहा वोरा के साथ प्रदर्शनों में उनकी भागीदारी पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा वोरा बांग्लादेश में हुए प्रदर्शनों को अनुसरण करने योग्य मॉडल के रूप में पेश कर रही हैं।

राठौड़ ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत से कुछ विदेशी शक्तियां असहज हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने देश की एकता और विकास को कमजोर करने के प्रयासों के प्रति आगाह किया।

उन्होंने कहा कि विदेशी हस्तक्षेप या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके।

राजस्थान की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए राठौड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच मतभेदों ने विपक्षी दल के आंतरिक विवादों को उजागर कर दिया है।

उन्होंने दावा किया कि आपसी खींचतान के कारण कांग्रेस को चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा है। राठौड़ ने आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत का भी दावा किया।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments