scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशराहुल गांधी ने दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने में मदद की

राहुल गांधी ने दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने में मदद की

Text Size:

निलंबूर, दो जुलाई (भाषा) केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के तीन-दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को एक दुर्घटना पीड़ित की मदद करते हुए उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।

गांधी पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद होटल वापस जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि गांधी तुरंत अपने वाहन से बाहर आए और प्राथमिक उपचार देने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।

बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को स्थानीय भीड़ के बीच खड़े हुए, एंबुलेंस से पहिएदार स्ट्रेचर लाते हुए और पीड़ित को उसपर लिटाते हुए देखा जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बाद में अबूबकर के रूप में हुई और उसका पास के एक स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments