बठिंडा (पंजाब), सात अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने 14 अप्रैल तक अपने कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। एक आधिकारिक आदेश में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
हालांकि छुट्टी रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह घटनाक्रम बैसाखी त्योहार से पहले हुआ है।
पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों का 14 अप्रैल तक कोई अवकाश मंजूर नहीं किया जा सकता है।
इसमें कहा गया है कि इस अवधि के लिए पूर्व में मंजूर किये गये सभी अवकाश तत्काल रद्द माने जाएंगे।
बैसाखी के दिन, पंजाब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब सहित राज्य भर के गुरुद्वारों में अरदास करने पहुंचते हैं।
भाषा
देवेंद्र सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
