scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशपंजाब : पुलिस और एनसीबी ने ढ़ाई किलोग्राम सोना और 79,000 यूरो जब्त किये

पंजाब : पुलिस और एनसीबी ने ढ़ाई किलोग्राम सोना और 79,000 यूरो जब्त किये

Text Size:

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) पंजाब के जालंधर और लुधियाना जिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और राज्य पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर लगभग ढ़ाई किलोग्राम सोना और 79,000 यूरो जब्त किये।

छापेमारी अभियान पिछले साल लुधियाना में 40 किलोग्राम हेरोइन जब्ती मामले के बाद चलाया गया।

एनसीबी के चंडीगढ़ जोन ने शुक्रवार को हेरोइन जब्ती मामले के मुख्य आरोपियों में से एक सनी वर्मा को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के बाद, एनसीबी और ‘काउंटर-इंटेलिजेंस’ (सीआई) विंग और पंजाब पुलिस की मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

हेरोइन जब्ती मामले में एनसीबी ने अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एनसीबी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कुल 79,000 यूरो जब्त किए। उन्हें संदेह है कि यह धनराशि मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त की गई है।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान ढ़ाई किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘एनसीबी, चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के सीआई और एसटीएफ के बीच सहयोग मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने में महत्वपूर्ण रहा है।’

उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के तस्करी में शामिल नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है और इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments