scorecardresearch
Tuesday, 6 October, 2026
होमदेशपंजाब: मजीठिया ने मादक पदार्थ मामले में एसआईटी के समन को किया नजरअंदाज

पंजाब: मजीठिया ने मादक पदार्थ मामले में एसआईटी के समन को किया नजरअंदाज

Text Size:

पटियाला, पांच अक्टूबर (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मादक पदार्थ मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समन को सोमवार को नजरअंदाज कर दिया और उनके वकील ने आरोप लगाया कि यह आदेश जारी करके उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।

एसआईटी ने मजीठिया को पांच अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था।

उनके वकील अर्शदीप सिंह क्लेर यहां पटियाला पुलिस लाइन पहुंचे और एसआईटी पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

वकील ने कहा कि चार मार्च 2025 को उच्चतम न्यायालय ने पंजाब सरकार से पूछा था कि उसने 2021 के मादक पदार्थ मामले की जांच करीब पांच साल में पूरी क्यों नहीं की।

उन्होंने कहा कि न्यायालय ने राज्य सरकार को 18 मार्च 2025 तक जांच पूरी करने को भी कहा था।

मजीठिया के ख़िलाफ 20 दिसंबर 2021 को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments