scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशपंजाब के डीजीपी ने जालंधर में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल की इमारत का उद्घाटन किया

पंजाब के डीजीपी ने जालंधर में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल की इमारत का उद्घाटन किया

Text Size:

जालंधर, 19 फरवरी (भाषा) पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को यहां पुलिस लाइंन में जालंधर रेंज स्थित मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के नए भवन का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीजीपी के साथ एएनटीएफ के विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह, एएनटीएफ के एडीजीपी नीलाभ किशोर और पंजाब सशस्त्र पुलिस के एडीजीपी एम एफ फारूकी भी मौजूद थे।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और लगभग 9,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली अत्याधुनिक इमारत को परिचालन दक्षता बढ़ाने और मादक पदार्थों की तस्करी से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रेंज की विस्तारित क्षमताओं को समायोजित करने के वास्ते डिजाइन किया गया है।

डीजीपी ने कहा, ‘मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में तकनीकी उन्नयन की महत्वपूर्ण आवश्यकता के मद्देनजर, हमने न केवल बुनियादी ढांचा प्रदान किया है, बल्कि इस उन्नत व्यवस्था को संचालित करने में कुशल तकनीकी कर्मचारियों की एक समर्पित टीम भी तैनात की है।’

भाषा

राखी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments