scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली महापौर के चुनाव परिणाम को पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की जीत करार दिया

दिल्ली महापौर के चुनाव परिणाम को पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की जीत करार दिया

Text Size:

चंडीगढ़, 22 फरवरी (भाषा) दिल्ली के महापौर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को ‘लोकतंत्र की जीत’ करार दिया।

मान ने ‘लोगों के अधिकारों के वास्ते लड़ने की भावना के लिए’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय ने महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को हरा दिया।

मान ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकतंत्र की जीत… दिल्ली की जनता को बधाई…अरविंद केजरीवाल जी के जनता के हक की लड़ाई के जज्बे को सलाम।’’

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से मनोनीत दस सदस्यों के मताधिकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश की पृष्ठभूमि में यह चुनाव संपन्न हुआ।

भाषा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments