जालंधर, 18 फरवरी (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जालंधर स्थित शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर और महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मान ने कहा कि महाशिवरात्रि लोगों को सत्य की तलाश की दिशा में प्रयास करने को प्रेरित करती है जो उन्हें भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित परम चेतना की ओर ले जाता है।
मान ने श्री महालक्ष्मी मंदिर स्थित शिवालय में पूजा की और उम्मीद जताई कि यह त्योहार राज्य में सामुदायिक सदभाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने श्री देवी तालाब मंदिर में भी पूजा की।
भाषा संतोष पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
