scorecardresearch
Wednesday, 20 May, 2026
होमदेशपुणे के एक कॉलेज ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद महिला व्याख्याता को निलंबित किया

पुणे के एक कॉलेज ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद महिला व्याख्याता को निलंबित किया

Text Size:

पुणे, 18 मई (भाषा) पुणे के ‘मॉडर्न कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय’ के वनस्पति विज्ञान की एक महिला व्याख्याता को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नीट-2026 पेपर लीक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया है। संस्थान ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कॉलेज ने एक बयान में कहा कि व्याख्याता मनीषा गुरुनाथ मंधारे को निलंबित कर दिया गया है।

मंधारे 2002 से जूनियर कॉलेज सेक्शन में काम कर रही थीं और पिछले 24 वर्षों से ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को जीव विज्ञान पढ़ा रही थीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट परीक्षा से संबंधित कुछ गोपनीय कार्यों के लिए उनकी नियुक्ति उनकी व्यक्तिगत क्षमता में थी।

बयान में कहा गया है, ‘उन्हें सौंपा गया कार्य पूरी तरह से गोपनीय प्रकृति का था और सभी संचार व निर्देश संबंधित व्यक्ति और एनटीए के बीच सीधे आदान-प्रदान किए गए थे।’

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments