scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशप्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Text Size:

प्रयागराज, आठ अप्रैल (भाषा) प्रयागराज में करेली थानाक्षेत्र के गौस नगर में बिसमिल्लाह चौराहे के पास संपत्ति की खरीद-फरोख्त का काम करने वाले एक व्यक्ति की बुधवार शाम अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डीसीपी (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि गौस नगर में बिसमिल्लाह चौराहे के पास एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद उसे घायल दशा में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया और वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान (45) के रूप में हुई है जो प्रॉपर्टी डीलर था और संपत्ति के सौदे में लेनदेन को लेकर उसका कुछ लोगों के साथ विवाद था।

शांडिल्य ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है जो घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालेंगे।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा राजेंद्र राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments